लोकसभा चुनाव 2024 के बाद पूर्व सांसद स्मृति ईरानी का दौरा कल

SHARE:

न्यूज 21भारत अमेठी 

26 मई को अमेठी आएंगी स्मृति ईरानी, रणंजय इंटर कॉलेज में होगा स्वागत जन समारोह।

लोकसभा चुनाव 2024 के बाद पहली बार केंद्रीय मंत्री और अमेठी सांसद स्मृति ईरानी सोमवार 26 मई को एकदिवसीय दौरे पर अमेठी आ रही हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत के लिए व्यापक तैयारियाँ की हैं। इस दौरान स्मृति ईरानी गौरीगंज के जामो रोड स्थित श्री रणंजय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित एक स्वागत जन समारोह को संबोधित करेंगी। कार्यक्रम का समय दोपहर 3:00 बजे निर्धारित किया गया है।

इस दौरे को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। वहीं विपक्ष की निगाहें भी इस कार्यक्रम पर टिकी हैं, क्योंकि यह दौरा चुनाव परिणाम के बाद सांसद के पहले सार्वजनिक संवाद के रूप में देखा जा रहा है। नौतपा की तीव्र गर्मी के बीच जिले का सियासी पारा चढ़ने के पूरे आसार हैं। प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट अमेठी

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें

शहर चुनें

Follow Us Now