ऑपरेशन सिंदूर के सफलता के बाद, योगी सरकार का बड़ा फैसला सरकार देगी सिन्दूरदानी

SHARE:

न्यूज 21भारत लखनऊ

सामूहिक विवाह योजना में कन्या को उपहार में दिया जाएगा सिंदूरदानी..

यूपी में सरकार गरीब कन्याओं का करवाती है सामूहिक विवाह…

अब सरकार सामूहिक विवाह योजना में देती है पार्टी जोड़ा 1 लाख रुपए।

साथ हिबउपहार में वधू के लिए विवाह हेतु कढ़ाई की साड़ी, चुनरी, डेली यूज की साड़ी,

दूल्हा कैबकुर्ता पायजामा, पगड़ी तथा माला,

मुस्लिम विवाह के लिए वधू को कढ़ाई वाला सूट, चुनरी, सूट का कपड़ा,

मुस्लिम दूल्हे को कुर्ता, पायजामा आदि दिया जाता है।

आभूषण में चांदी की पायल, बिछुआ भी प्रदान किया जाता है

गृहस्थी के समान में कुकर, जग या लोटा, थाली, गिलास, कटोरा व चम्मच, बक्सा तथा प्रसाधन सामग्री से भरी श्रृंगारदानी दी जाती है।

पहली बार इसके साथ ही कन्याओं को सिन्दूरदानी भी दी जाएगी।

आज ही गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में करीब 1200 और जोड़े शादी के बंधन में बंधें।

अब मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में प्रति जोड़ा 51 हजार की बजाय एक लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें 60 हजार रुपये की धनराशि कन्या के बैंक खाते में अंतरित की जाएगी। पूर्व में यह रकम 35 हजार रुपये निर्धारित थी। अब उपहार सामग्री पर 10 हजार की जगह 25 हजार रुपये और भोज व अन्य व्यवस्थागत मद में 6 हजार की बजाय 15 हजार रुपये खर्च होगा।

ब्यूरो रिपोर्ट 

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें

शहर चुनें

Follow Us Now