न्यूज 21भारत अयोध्या
Ayodhyaअयोध्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा की गई टिप्पणी से आहत होकर अयोध्या में तैनात राज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। इस्तीफे का ऐलान करते हुए प्रशांत सिंह ने कहा कि वह शंकराचार्य की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ की जा रही टिप्पणियों को गैरजिम्मेदाराना और अपमानजनक मानते हैं।
प्रशांत सिंह ने कहा कि वह वर्तमान में अयोध्या में राज्य कर विभाग में डिप्टी कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं। बीते कुछ दिनों से शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ लगातार बयान दिए जा रहे हैं, जिससे उन्हें गहरा आघात पहुंचा है।
राज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह ने इस्तीफा देने के बाद रोते हुए अपनी पत्नी को फोन कर के इस्तीफे के बारे में जानकारी दी। प्रशांत सिंह ने रोते हुए कहा, मैने इस्तीफा दे दिया है, मुझसे बर्दाशत नहीं हुआ। जिसका नमक खाते हैं उसका हक अदा करना चाहिए। मैं दो रातों से सोया नहीं था, टिप्पणी से आहत था।
उन्होंने कहा, मैं एक वेतनभोगी कर्मचारी हूं लेकिन मेरे अंदर भी दिल है। मैं देश के संविधान, राज्य व्यवस्था और राष्ट्रीय एकता में विश्वास रखता हूं। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुने गए मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की भाषा बेहद आहत करने वाली है।
ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
Author: Adv Vinod Kumar
न्यूज 21 भारत



