अमेठी जनपद के जामो पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट में वांछित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार व अपहृता बरामद

SHARE:

न्यूज 21भारत अमेठी 

जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 19.06.2024 को उ0नि0 हरदेव बहादुर सिंह थाना जामो मय हमराही द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 163/24 धारा 363,366 भादवि व 16/17 पॉक्सो एक्ट थाना जामो जनपद अमेठी में वांछित अभियुक्त शत्रोघन मौर्या पुत्र श्यामलाल मौर्या निवासी कस्बा व थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली उम्र करीब 32 वर्ष को बेलवा हसनपुर मोड़ के पास से समय करीब 06.00 PM बजे गिरफ्तार किया गया । अपहृता को बरामद कर थाना जामों पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–

• शत्रोघन मौर्या पुत्र श्यामलाल मौर्या निवासी नसीराबाद जनपद रायबरेली उम्र करीब 32 वर्ष ।

पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-

• मु0अ0सं0 163/24 धारा 363,366 भादवि व 16/17 पॉक्सो एक्ट थाना जामो जनपद अमेठी । (में वांछित)

गिरफ्तार करने वाली टीम-

1. उ0नि0 हरदेव बहादुर सिंह थाना जामो जनपद अमेठी।

2. का0 अनुज गुप्ता थाना जामो जनपद अमेठी।

3. म0का0 मनोरमा देवी थाना जामो जनपद अमेठी।

करूणा शंकर वर्मा की रिपोर्ट

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now