अमेठी में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती पर ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का होगा आयोजन।

SHARE:

न्यूज 21भारत अमेठी

अमेठी। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रमुख सचिव, नागरिक सुरक्षा अनुभाग के निर्देश पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। यह मॉक ड्रिल जिलाधिकारी एवं नियंत्रक महोदय की अध्यक्षता में दिनांक 23 जनवरी 2026 को सायं 06:00 बजे आयोजित होगी। यह अभ्यास नवनिर्मित रिजर्व पुलिस लाइन, गौरीगंज (नवोदय विद्यालय गौरीगंज के निकट) प्रस्तावित है। मॉक ड्रिल का उद्देश्य नागरिकों को किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए जागरूक एवं तैयार करना है। अपर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि ब्लैक आउट सायरन बजने के दौरान घबराएं नहीं। जो व्यक्ति जहां हैं, वहीं किसी सुरक्षित स्थान पर शरण लें। यदि आसपास सुरक्षित स्थान उपलब्ध न हो तो जमीन पर लेटकर दोनों कानों को जोर से दबाकर रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाएं। ब्लैक आउट की अवधि में सार्वजनिक विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से काट दी जाएगी, जिससे अंधेरा रहेगा। इस दौरान इनवर्टर एवं जनरेटर का प्रयोग न करने की अपील की गई है, ताकि मॉक ड्रिल का उद्देश्य प्रभावी रूप से पूरा हो सके। उन्होंने सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि इस जागरूकता अभियान में सहयोग करते हुए प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पूर्णतः पालन करें।

ब्यूरो रिपोर्ट अमेठी

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now