उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा पर साधा निशाना

SHARE:

न्यूज 21भारत महोबा

उत्तर प्रदेश के महोबा में ‘सत्ता सजातीय’ प्रभुत्ववादियो ने मंदिर में दर्शन करने जा रहे, एक दलित नव विवाहित जोड़े पर चप्पल उतारकर अपने घर के सामने से गुजरने के लिए दबाव डाला और दलित दूल्हे द्वारा विरोध किये जाने पर उस पर हिंसक हमला किया। ये घटना उस सरकार के मुँह पर… जो ‘सबके साथ’ का ढोंग करती है।

पीडीए समाज अब ऐसी नाइंसाफ़ी और नहीं सहेगा। अगर मुख्यमंत्री जी इस मामले में आनाकानी करते हैं और अपनों को बचाने के लिए समझौते का दबाव बनवाते हैं तो ये ‘महोबा कांड’ उनकी कमज़ोरी का प्रतीक बनकर इतिहास में दर्ज हो जाएगा। पीडीए समाज याद रखेगा जिस समय ये उत्पीड़न और हमला हुआ, उस समय एक दलित नारी भी नव विवाहिता के रूप में सरेआम अपमान का घूँट पीने पर मजबूर की जा रही थी। भाजपा के ‘नारी वंदन’ का ऐसा वीभत्स रूप उप्र की हर युवती-महिला देख रही है। भाजपा के पतन में नारी शक्ति ही मुख्य कारक बनेगी।

आत्मसम्मान कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!

ब्यूरो रिपोर्ट

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now