खराब मौसम में भी मिनिमम गारंटी की मांग को लेकर डटे रहे कोटेदार

SHARE:

न्यूज 21भारत लखनऊ 

कोटेदारों ने सीएम योगी को पत्र लिख, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कोटेदारों का आज 7वें दिन धरना प्रदर्शन खराब मौसम में भी भरी हुंकार लाभांश बढ़ाने और मिनिमम गारन्टी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र।
उत्तर प्रदेश लखनऊ के उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कोटेदारों के प्रतिनिधिमंडल ने सूबे के मुख्यमंत्री को एक पत्र प्रेषित कर अन्य राज्यों की तर्ज पर लाभांश बढ़ाने और सम्मानजनक मिनिमम इनकम गारन्टी निर्धारित करने की पुरजोर मांग की है।

प्रमुख मांगें और नाराजगी के कारण:
पत्र में कोटेदारों ने अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया है:-
अल्प लाभांशः– वर्तमान में उत्तर प्रदेश के कोटेदारों को मात्र रु0 90 प्रति क्विंटल लाभांश मिलता है, जो कि बढ़ती महंगाई के दौर में परिवार चलाने के लिए अत्यंत कम है।

अन्य राज्यों से तुलना:- कोटेदारों का कहना है कि हरियाणा, गोवा और दिल्ली जैसे राज्यों में रु0 200 प्रति क्विंटल लाभांश दिया जा रहा है। वहीं गुजरात सरकार ने कोटेदारों के लिए रु0 20,000 न्यूनतम आय गारंटी लागू की है। उ0प्र0 में कोटेदारों को 200 रु0 प्रति कुंतल मिनिमम गारन्टी दी जाये।

कोरोना काल की सेवाएं:- कोटेदारों ने याद दिलाया कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के समय उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत ईमानदारी से निःशुल्क राशन वितरण किया, जिसकी सराहना केंद्र सरकार ने भी की थी।
आंदोलन की चेतावनी:- पत्र के अंत में कोटेदारों ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो वे चुप नहीं बैठेंगे, उन्होंने कहा है कि ”यदि हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो प्रदेश भर के कोटेदार विधानसभा घेराव करने को विवश होंगे और अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।“
कोटेदारों का कहना है कि वे केवल अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, ताकि इस कमरतोड़ महंगाई में वे अपने परिवार का भरण-पोषण सुचारू रूप से कर सकें। अन्यथा की स्थिति में समस्त जिम्मेदारी शासन/प्रशासन की होगी।

धरने में मुख्य रूप से राजेश तिवारी प्रदेश अध्यक्ष आल इण्डियन फेयर प्राइश शाॅप डीलर ऐसोसिएशन व अशोक मेहरोत्रा प्रदेश अध्यक्ष उ0प्र0 सस्ता गल्ला विक्रता परिषद व आज के धरना प्रदर्शन के अध्यक्ष विजयराय व अशोक सिंह आदि सैकड़ों लोगों की मौजूदगी रही।

लखनऊ से अतुल वर्मा की रिपोर्ट

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now