गोमती नदी पर बनेगा नया पुल, मायंग और सराय गोकुल सर्किल होगी सदर तहसील में शामिल

SHARE:

न्यूज 21भारत सुल्तानपुर

सुल्तानपुर : जिले के सराय गोकुल और मयंक सर्कल को बल्दीराय तहसील से अलग कर तहसील सदर में शामिल करने का मुद्दा बनाते हुए पूर्व मंत्री एवं विधायक विनोद सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने पहुंचे सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय के साथ पहुंचे। उन्होंने औपचारिक मुलाकात के दौरान गोमती नदी पर गोलाघाट इलाके में एक और नया पुल बनाए जाने की मांग मुख्यमंत्री से की।अवगत कराया कि टांटिया नगर फ्लाईओवर खराब होने के दौरान शहर के गोमती नदी पुल पर लोड अधिक बढ़ जाता है। शहर के दोनों तरफ की आबादी को जोड़ने के लिए नया पुल निर्माण नितांत आवश्यक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल्द पुल निर्माण शुरू करने की दिशा में सहयोग करने का आश्वासन दिया। दोनों सर्कल को तहसील सदर में शामिल करने का भी भरोसा दिया।

ब्यूरो रिपोर्ट सुल्तानपुर

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now