जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण।

SHARE:

न्यूज 21भारत अमेठी 

संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश।

अमेठी। जिलाधिकारी निशा अनंत ने आज तहसील तिलोई अंतर्गत निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम मेडिकल कॉलेज का मॉडल देखा इसके उपरांत उन्होंने पूरे परिसर का भ्रमण कर निर्माण कार्य की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया एवं संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य स्थल पर मजदूरों की संख्या बढ़ते हुए शीघ्र अति शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों का उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण कराने के निर्देश दिए तथा उनके बच्चों की पढ़ाई लिखाई की उचित व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित कार्यकारी संस्था को दिए।

ज्ञातव्य हो कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग इकाई अयोध्या द्वारा कराया जा रहा है कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता पीके सिंह ने बताया कि 16.5 एकड़ में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें 300 बेड का अस्पताल, 100 सीटों का मेडिकल कालेज, एकेडमिक ब्लॉक, बॉयज/गर्ल्स हॉस्टल आदि का निर्माण कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ रीना शर्मा, उपजिलाधिकारी तिलोई आशीष सिंह, तहसीलदार तिलोई सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

करूणा शंकर वर्मा की रिपोर्ट

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now