प्रेमानंद महाराज की स्वास्थ्य कारणों से बंद हुई रात्रि पदयात्रा,आश्रम ने भक्तों से रात में दर्शन न करने की अपील की

SHARE:

न्यूज 21भारत मथुरा

वृंदावन/मथुरा।संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम केली कुंज ने भक्तों से एक अपील की है कि पूज्य महाराज जी के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पिछले कुछ दिनों से उनकी रात्रि पदयात्रा बंद है। इसलिए सभी भक्तों से अनुरोध है कि रात में महाराज जी के दर्शन के लिए रास्ते में खड़े न हों।

आश्रम की इस अपील के बाद आश्रम के लोगों का मानना है कि पिछले कई दिनों से महाराज जी पदयात्रा पर नहीं निकल रहे थे और भक्त रात-रात भर उनकी पदयात्रा में शामिल होने के लिए इंतजार कर रहे थे।अब भक्त रात को महाराज जी का इंतजार नहीं करेंगे और रात भर परेशान नहीं होंगे।

बताते चलें कि प्रेमानंद महाराज की यात्रा कुछ दिन पहले भी स्थगित की गई थी।यात्रा स्थगित होने के बाद उनके भक्त निराश हो गए थे।पांच दिन के बाद प्रेमानंद महाराज ने सुबह 4 बजे से यात्रा शुरू की थी,लेकिन एक बार फिर प्रेमानंद महाराज की यात्रा स्थगित कर दी गई है।प्रेमानंद महाराज को चलने में दिक्कत हो रही है। इसी वजह से अब फिर से उनके रात्रि दर्शन को बंद कर दिया गया है।

बता दें कि प्रेमानंद महाराज रोजाना रात्रि दो बजे से पदयात्रा शुरू करते थे।इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में उनके भक्त शामिल होते थे,यह परिक्रमा केलि कुंज आश्रम पर समाप्त होती थी, लेकिन अब उनके स्वास्थ्य में दिक्कत की वजह से फिलहाल यात्रा रोक दी गई है और भक्तों से कहा गया है कि वे रात में उनके दर्शन के लिए परेशान न हों।

ब्यूरो रिपोर्ट

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now