मिशन शक्ति फेज -5 विशेष अभियान के तहत वन स्टॉप सेन्टर अमेठी में महिलाओं का जागरूकता कार्यक्रम

SHARE:

न्यूज 21भारत अमेठी

अमेठी। जिला प्रोवेशन अधिकारी अमेठी  अनिल कुमार मौर्य के निर्देश के क्रम में आज दिनांक 07.01.2025 को मिशन शक्ति फेज -5 के तहत महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु कार्यालय वन स्टॉप सेंटर में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया । वन स्टॉप सेंटर केंद्र प्रबंधक गायत्री देवी ने आशा बहुओं एवं ग्रामीण महिलाओं को वन स्टाप सेंटर का भ्रमण कराया तथा महिलाओं को संबोधित करते हुए महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं जैसे- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जन्मोत्सव का आयोजन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना , निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना ,उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष, वन स्टॉप सेंटर के कार्य प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी ग्रामीण महिलाओं को दी गई। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा को संचालित विभिन्न ट्रोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों जैसे -181 महिला हेल्पलाइन सेवा, 112- पुलिस आपातकालीन सेवा ,108- एंबुलेंस सेवा, 1930 -साइबर अपराध हेल्पलाइन सेवा, 1076- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया ।किरन सिंह ने कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष अधिनियम 2013) के अन्तर्गत वन स्टॉप सेन्टर अमेठी में बताया कि सभी महिला कर्मचारियों के लिए यौन उत्पीड़न से मुक्त, सुरक्षित और भय रहित वातावरण प्रदान करना है। महिलाओं के खिलाफ़ यौन उत्पीड़न की शिकायत घटना की तारीख से तीन महीने के अंदर की जा सकती है। अगर शिकायतकर्ता शारीरिक रूप से अक्षम है, तो उसके रिश्तेदार, दोस्त, सहकर्मी घटना की जानकारी रखने वाला कोई व्यक्ति उसकी लिखित सहमति से शिकायत कर सकता है। अगर आईसीसी का कोई फ़ैसला शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं है तो वह 90 दिनों के अंदर मा0 न्यायालय या न्यायाधिकरण में अपील कर सकते हैं। ……….पूजा देवी ने महिलाओं को महिला कल्याण विभाग की योजनाओं का पंपलेट देकर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत आवेदन करने हेतु महिलाओ को प्रेरित किया।

उक्त कार्यक्रम के दौरान वन स्टॉप सेन्टर से सेंटर मैनेजर गायत्री देवी,  किरन सिंह काउंसलर, पूजा देवी केस वर्कर, ग्रामीण/ शहरी क्षेत्रों से आई हुई महिलाएं और आशा बहू बहने मौजूद रही।

करुणा शंकर वर्मा की रिपोर्ट 

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now