संग्रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई थानाध्यक्ष के नेतृत्व में वांछित आरोपी दबोचा

SHARE:

न्यूज 21भारत अमेठी

अमेठी।संग्रामपुर पुलिस ने अपराधियों के लिए कोई राहत नहीं छोड़ी। थानाध्यक्ष संजय सिंह के कुशल नेतृत्व में शनिवार को सरैया कनू गांव निवासी वांछित आरोपी गुलाबचन्द्र को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी पर बीएनएस व डीपी एक्ट के तहत कार्रवाई चल रही थी। गिरफ्तारी के तुरंत बाद पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

थानाध्यक्ष संजय सिंह की सटीक रणनीति और त्वरित कार्रवाई की बदौलत आरोपी को बिना किसी अप्रिय घटना के दबोचा गया।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई थानाध्यक्ष संजय सिंह की प्रतिबद्धता और अपराध नियंत्रण में उनकी नेतृत्व क्षमता का बेहतरीन उदाहरण है।

थानाध्यक्ष संजय सिंह ने स्पष्ट किया कि अपराधियों के खिलाफ कोई ढिलाई नहीं बर्दाश्त की जाएगी और ऐसे अभियान अपराधियों के लिए साफ चेतावनी हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट अमेठी

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now