न्यूज 21भारत दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट ने whatsapp और Meta को फटकार लगाते हुए कहा कि आपको सिर्फ अपने मुनाफे से मतलब है। आप यह बखूबी समझते है कि लोग whatsapp के आदी हो चुके है। हर कोई आज इसका इस्तेमाल कर रहा है।पर आप उनकी जानकारी चुरा रहे है।
CJI ने मेटा से कहा कि
आप अपना कमर्शियल इंटरेस्ट जानते हैं और आप यह भी जानते हैं कि आपने कंज्यूमर्स को ऐप का आदी कैसे बनाया है। हर कोई इसका इस्तेमाल करता है। तमिलनाडु के किसी गांव में बैठा व्यक्ति, जो सिर्फ़ अपनी भाषा समझता है, वह आपकी शर्तें कैसे समझेगा? आप एक अंडरटेकिंग दीजिए, फिर हम केस की मेरिट के आधार पर सुनवाई करेंगे। WhatsApp डेटा इकट्ठा करने और बेचने के लिए नहीं है। आप मैसेजिंग और कम्युनिकेशन सर्विस देने के लिए हैं।हम आपको कई उदाहरण दिखा सकते हैं। आप अपने डॉक्टर से दवाइयां मांगते हैं, जैसे ही वह प्रिस्क्रिप्शन भेजते हैं। आप देखेंगे कि 5 मिनट में आपके पास क्या मैसेज आते हैं।
जस्टिस बागची ने कहा कि DPDP एक्ट सिर्फ़ प्राइवेसी के बारे में बात करता है। आप ऑनलाइन विज्ञापन के मकसद से डेटा का इस्तेमाल कर रहे हैं ।
ब्यूरो रिपोर्ट दिल्ली
Author: Adv Vinod Kumar
न्यूज 21 भारत



