July 7, 2025 4:34 am

Login/Sign Up

जीजीआईसी अमेठी की छात्राएँ शैक्षिक भ्रमण पर

न्यूज़ 21 भारत अमेठी

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमेठी की छात्राओं को विद्यालय की प्रधानाचार्या/जिला आयुक्त गाइड डॉ फूलकली गुप्ता के नेतृत्व में एवं इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर श्री अरविन्द सिंह कल्लू के सहयोग से शैक्षिक भ्रमण के अन्तर्गत बाबू रंजीत सिंह इजूकेशनल इंस्टीट्यूट अमेठी चार बसों से ले जाया गया , छात्राओं को फार्मेसी करने का महत्व और सेवा में सुअवसर के बारे में बताया गया। डॉ फूलकली ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भ्रमण करने से बहुत सारी जानकारियां स्वत: हो जाती हैं जो पुस्तक पढ़ने से नहीं हो सकती हैं, इसलिए हमारी सरकार शैक्षिक भ्रमण हेतु विशेष रूप से प्रयासरत है, छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु भ्रमण अति आवश्यक घटक है, इसलिए शिक्षा के साथ ही साथ बीच बीच में छात्राओं के पर्यटन की व्यवस्था करनी चाहिए, जिससे शरीर और मन दोनों ऊर्जस्वित हो जाता है। डॉ ऋचा देवी, डॉ रूबी सिंह, डॉ यशस्विनी भट्ट, कुमुद सिंह, ममता कुमारी, ज़ररीन बेगम, अनीता यादव,प्रीती, विजय कुमार शुक्ल, रामनाथ मिश्र, श्री नाथ शुक्ल,रामबहादुर, राजेन्द्र प्रियांशु मिश्र इत्यादि ने भ्रमण में प्रमुख भूमिका का निर्वहन किया।

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Leave a Comment

[democracy id="1"]




यह भी पढ़ें