April 7, 2025 9:41 am

Login/Sign Up

Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

संजय गांधी हॉस्पिटल के मामले ने लिया राजनैतिक रूप, लाइसेंस निरस्त, इमरजेंसी व ओपीडी सेवा बंद

संजय  गांधी अस्पताल में महिला की इलाज के दौरान बरती गई लापरवाही से मौत का मामला राजनैतिक रूप ले गया है। पहले डॉक्टर और अस्पताल प्रशासक के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई अब हॉस्पिटल का लाइसेंस ही निरस्त किया गया है। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बता दें कि इसी अस्पताल के गेस्ट हाउस में राहुल गांधी रुकते थे तब भी सत्ताधारी दल ने इसे मुद्दा बनाया था।

मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर में बेहोश हुई विवाहिता की मौत के मामले में प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। प्रशासन ने संजय गांधी अस्पताल के लाइसेंस निलंबित करते हुए ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवा पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। अस्पताल में पूर्व में भर्ती सिर्फ 20 मरीज का ठीक होने तक उपचार चलेगा।सीएमओ की ओर से गठित तीन सदस्यीय जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद इलाज में लापरवाही का मामला सामने आया। शासन के निर्देश पर अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर नए भर्ती मरीजों को भरती नहीं करने का निर्देश दिया गया था। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस निलंबित करते हुए इमरजेंसी और ओपीडी सेवा पर प्रतिबंध लगाकर अस्पताल प्रबंधन को नोटिस दी गई है। पहले ही मरीजों को भर्ती करने पर रोक लगा दी गई थी।

नहीं सुना गया पक्ष, कर दिया गया लाईसेंस निलंबित

उधर संजय गांधी अस्पताल के सीईओ अवधेश शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से अस्पताल को कारण बताओ नोटिस जारी की गई थी। सोमवार को हम लोग जवाब बना रहे थे। फिर दोबारा लाइसेंस निलंबित कर ओपीडी वालों इमरजेंसी सेवा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमें अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया गया। बताया कि हायर अथॉरिटी को मामले से अवगत कराया गया है। उनके निर्देश के क्रम में कार्य किया जाएगा।

राजनीतिक विद्वेष भावना से की गई कार्रवाई

वही संजय गांधी अस्पताल के मैनेजर एडमिन सुरेश सिंह राजपूत ने कहा कि राजनीतिक द्वेष भावना के तहत कार्यवाही की गई है। अस्पताल और चिकित्सकों की कोई कमी नहीं है। कुछ ऐसे मरीजों में इस तरह की समस्या आती है, जिसकी जांच अस्पताल प्रबंधन की ओर से कराई जा रही थी।

करीब 800 मरीजों की होती थी इमरजेंसी और ओपीडी सेवा


आपको बता दें कि मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में वेंटीलेटर, ब्लड बैंक सुविधा, डायलिसिस, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, ब्लड जांच सहित अन्य सुविधाएं हैं। अस्पताल परिसर में प्रतिदिन करीब 550 से 600 मरीजों की ओपीडी होती थी। वही प्रतिदिन 200 से अधिक मरीजों की इमरजेंसी भी होती थी। अस्पताल परिसर में 1000 से अधिक मरीजों की विभिन्न जांचें होती थी। इमरजेंसी और ओपीडी सेवा बंद होने के बाद अब मरीजों को भटकना पड़ेगा।

450 से अधिक कर्मचारी होंगे बेरोजगार

बताते चले कि संजय गांधी अस्पताल मुंशीगंज का लाइसेंस निलंबित हो गया है। इमरजेंसी और ओपीडी सेवाओं समेत अन्य पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अस्पताल परिसर में 450 से अधिक अधिकारी व कर्मचारी कार्यरत हैं। अस्पताल बंद होने के बाद साढे चार सौ कर्मचारियों और अधिकारियों के रोजी-रोटी पर संकट अच्छा जाएगा। ऐसे में सभी को बेरोजगारी का दंश झेलना पड़ेगा।

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Leave a Comment

[democracy id="1"]




यह भी पढ़ें