May 22, 2025 9:17 pm

Login/Sign Up

क्या शिवशक्ति पोइंट चाँद पे सोये प्रज्ञान और रोवर नीद से उठ पाएंगे या सोते ही रह जायेंगे ?

न्यूज़ 21 भारत 

आज चंद्रयान 3 के लिए बेहद खास दिन है क्योकि 15 दिनों से प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर चाँद पे सोये हुए है | आज चाँद पर फिर से अगले 15 दिनों तक सूरज जगमगाता रहेगा ,इसरो के वैज्ञानिको ने प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर को जगाने की पूरी तैयारी कर ली है |Vikram Lander चांद के दक्षिणी ध्रुव पर जिस जगह है, वहां पर सूरज की रोशनी 13 डिग्री पर पड़ रही है| इस एंगल की शुरुआत 0 डिग्री से शुरू होकर 13 पर खत्म हो गई |यानी सूरज की रोशनी विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर पर टेढ़ी पड़ रही है, 6 से 9 डिग्री एंगल पर सूरज की रोशनी इतनी ऊर्जा देने की क्षमता रखता है कि विक्रम नींद से जाग जाए |

2सितम्बर से शिवशक्ति पोइंट चाँद पे सोए है रोवर और विक्रम

इसरो के वैज्ञानिको के अनुसार चाँद पर सूर्यास्त से पहले रोवर और प्रज्ञान पर लगे उपकरणोंको चरण बध्य तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया था |आगे इसरो ने बताया की सूरज की रोशनी से संचालित होने वाली माड्यूल की बैटरियो को चार्ज करके छोड़ दिया गया है |फिलहाल विक्रम लैंडर का रिसीवर ऑन है उसके सारे यंत्र बंद है, यही हाल प्रज्ञान रोवर का भी है| 22 सितंबर को इसरो वैज्ञानिक फिर से विक्रम लैंडर से संपर्क साधने का प्रयास करेंगे |तब तक लैंडर के अंदर लगी बैटरी चार्ज हो जाएगी सारे यंत्र ठंड से निकलने के बाद गर्म हो चुके होंगे |

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Leave a Comment

[democracy id="1"]




यह भी पढ़ें