July 7, 2025 4:33 am

Login/Sign Up

पालघर महाराष्ट्र की किशोरी भटककर पहुँची सुल्तानपुर

न्यूज 21भारत सुल्तानपुर 

सुल्तानपुर 11नवम्बर को एक बालिका उम्र 16 वर्ष पुत्री  वामना पालीय, जिला- पालघर राज्य महाराष्ट्र से भटक कर जनपद सुलतानपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे महिला कांस्टेबल  अंजली तिवारी को भ्रमण के समय मिली। जिसके सम्बन्ध में रेलवे महिला कांस्टेबल  अंजली तिवारी ने बाल कल्याण समिति सुलतानपुर के रोस्टर मजिस्ट्रेट को जानकारी दी।रोस्टर मजिस्ट्रेट शिव मूर्ति पाण्डेय ने उक्त बालिका को वन स्टाप सेन्टर पांचपल्ल सुलतानपुर में संरक्षित कर बालिका के परिजनों की पूरी जानकारी करने पर मालूम हुआ कि थाना-पानीय, जिला-पालघर राज्य महाराष्ट्र की है। वहाँ गुमशुदगी का अपराध सं0-855/2023 का धारा-363 में मुकदमा पंजीकृत है। वहाँ के पुलिस विभाग से पूरी जानकारी देने पर वहाँ के एस आई आशुतोष चौहान जीआरपी ने उस बालिका की मांग की जिसे रात्रि 8-30 PM पर जिला प्रोबेशन अधिकारी वी०पी०वर्मा की उपस्थिति मे रोस्टर मजिस्ट्रेट ममता मिश्रा व शिव मूर्ति पाण्डेय द्वारा संरक्षित कर दी गयी। संरक्षण के समय बालिका की माता भी उपस्थित थी।

इबरार अहमद की रिपोर्ट

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Leave a Comment

[democracy id="1"]




यह भी पढ़ें