July 9, 2025 8:30 pm

Login/Sign Up

तमंचा सहित पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

न्यूज 21 भारत सुल्तानपुर 

बल्दीराय(सुल्तानपुर)।बल्दीराय थान क्षेत्र के इसौली-बल्दीराय के जाबिर भट्टा के समीप पुलिस ने एक व्यक्ति को तमंचा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी को पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेजने की कार्रवाई की।पुलिस को सूचना मिली कि जाबिर भट्टा के पास एक व्यक्ति तमंचा के साथ मौजूद है। वह किसी घटना को अंजाम देने के चक्कर में है। जानकारी के आधार पर पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची, इस दौरान आरोपी पुलिस को देख भागने लगा। इस पर पुलिस ने उसे शक के आधार पर दौड़ाकर गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक तमंचा,एक कारतूस बरामद हुए। थानाध्यक्ष आरबी सुमन ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम धर्मवीर उर्फ गोलू पुत्र राजकुमार निवासी उंचवा बताया। पुलिस ने उसका संबंधित धाराओं में चालान किया।आरोपी को गिरफ्तार करने में पारा चौकी इंचार्ज चंद्रशेखर सोनकर,हेड कांस्टेबल पवन कुमार यादव व कांस्टेबल सदन कुमार मौर्य ने मुख्य भूमिका निभाई।

इबरार अहमद की रिपोर्ट 

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Leave a Comment

[democracy id="1"]




यह भी पढ़ें