July 23, 2025 1:32 pm

Login/Sign Up

धूमधाम से मनाई गई इसौली के गौरव रहे पूर्व विधायक स्व.ठाकुर  इंद्रभद्र सिंह की 25वी पुण्यतिथि।

न्यूज 21भारत सुल्तानपुर

सांसद बृजभूषण शरण सिंह बोले- हमने ऐसे भी देखे विधायक कि जिन्हें देना पड़ता है अपना ही परिचय।

बल्दीराय सुलतानपुर। इसौली के पूर्व विधायक स्वर्गीय इंद्रभद्र सिंह की रविवार को उनके निवास मायंग में 25वीं पुण्य तिथि मनाई गई। गोंडा के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे। उन्होंने कहा विधायक बनना, सांसद बनना या उससे आगे कुछ बनना हम इसे व्यक्तित्व का पैमाना नहीं मानते।उन्होंने कहा हमने ऐसे भी विधायक देखे हैं, ऐसे भी जनप्रतिनिधि देखे हैं कि परिचय देना पड़ता है ये साहब ये रहे हैं। तमाम ऐसे लोग हैं जो प्रधान हुए नहीं, विधायक का चुनाव लड़े ही नहीं जो भी आया सबके प्रति अपनी सद्भावना रखते रहे। उनका कद हमेशा समाज में ऊंचा बना रहा है।

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा स्व इंद्रभद्र सिंह सद्भावना रखते रहे। उनका कद हमेशा समाज में ऊंचा बना रहा व स्व इंद्रभद्र सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इंद्रभद्र सिंह एक जिंदा दिल इंसान थे। उन्होंने सदा अपने क्षेत्र के लोगों की दिल खोलकर मदद व सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि आज हमें काफी खुशी है बाबू इंद्रभद्र सिंह के दोनों बेटे चंद्रभद्र सिंह सोनू व यशभद्र सिंह मोनू अपने पिता के बताए मार्गों पर चल रहे हैं और क्षेत्र के लोगो की मदद कर रहे हैं।

पांच दिवसीय श्री अथर्ववेद ब्रह्मपारायण महायज्ञ का हुआ आयोजन ।

बताते चलें कि स्व. इंद्रभद्र सिंह की शहर के दीवानी चौराहे के पास 21 जनवरी सन 1999 को बम से मारकर हत्या कर दी गई थी।उसके बाद उनकी विरासत को उनके बड़े बेटे चंद्रभद्र सिंह ने संभाला। हर साल चंद्रभद्र सिंह सोनू और उनके भाई यशभद्र सिंह मोनू अपने पिता की पुण्यतिथि को मनाते हैं। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों लोग शामिल होकर स्व इंद्रभद्र सिंह को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। सोनू सिंह के आवास पर हर बार की तरह इस बार भी 16 जनवरी से पांच दिवसीय श्री अथर्ववेद ब्रह्मपारायण महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह, अवध विश्व विद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ. अजय सिंह, विधायक बीकापुर अमित सिंह समेत हजारों क्षेत्रीय लोगो के साथ प्रधान, बीडीसी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। हवन पूर्णाहुति के साथ ही 51 हजार लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।

इबरार अहमद की रिपोर्ट

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Leave a Comment

[democracy id="1"]




यह भी पढ़ें

© 2023 – News 21 Bharat All Rights Reserved