April 11, 2025 2:03 pm

Login/Sign Up

Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पत्नी से अवैध संबंधों के शक में मौसेरे भाई को मारी गोली

न्यूज 21भारत बरेली
बरेली। थाना कोतवाली क्षेत्र में सिद्धिविनायक अस्पताल के पास एक शख्स ने अपने मौसेरे भाई को गोली मारकर घायल कर दिया। दिन दहाड़े हुए इस वारदात के बाद आसपास अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध मौसेरे भाई से हैं। जिसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया।
दरअसल सिद्धिविनायक अस्पताल के पास आरिफ खान नाम के शख्स को उसके मौसेरे भाई तौहीद खान ने गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर भागने की कोशिश कर रहे तौहीद को लोगों ने पकड़ लिया। जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया गया। वहीं घायल आरिफ को फौरी तौर से अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक तौहीद को शक था कि उसकी पत्नी के संबंध मौसेरे भाई आरिफ के साथ हैं। एसपी सिटी मानुष पारिक के अनुसार आरोपी तौहीद को तमंचे समेत मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरिफ का इलाज अस्पताल में चल रहा है जहां उसकी हालत डॉक्टरों ने स्थिर बताई है।

ब्यूरो रिपोर्ट बरेली

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Leave a Comment

[democracy id="1"]




यह भी पढ़ें