July 9, 2025 9:26 pm

Login/Sign Up

प्रियंका गांधी ने उत्तरप्रदेश में 40% टिकट देखकर की थी महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने की पहल

प्रियंका गांधी ने उत्तरप्रदेश में 40% टिकट देखकर की थी महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने की पहल

महिलाओं के हक में फैसले लेने के लिए महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने का किया था ऐलान

प्रियंका गांधी के उत्तरप्रदेश में 40% महिलाओं को टिकट देने के कदम ने राजनीति में भूचाल खड़ा कर दिया था। प्रियंका गांधी का मानना था कि राजनीति में महिलाओं के हक में फैसले लेने के लिए महिलाओं का सत्ता के गलियारों में होना बहुत जरूरी है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल में महिला आरक्षण बिल पास करने का फैसला लेने के बाद एक बार फ़िर महिलाओं की राजनीति में भागीदारी चर्चा में है।

जानकारों का कहना है कि प्रियंका गांधी राजनीति में महिलाओं के भागीदारी के महत्व को अच्छी तरह समझती हैं। उनका लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान भी महिलाओं के हकों की आवाज बन देश भर में गूंजा था। उसकी टैगलाइन ही थी, “घर भी चलाया है मैंने, मैं देश भी चला सकती हूं”।

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Leave a Comment

[democracy id="1"]




यह भी पढ़ें