July 7, 2025 3:41 pm

Login/Sign Up

स्मृति ईरानी जी अमेठी में विकास नहीं विनाश लेकर आई -दीपक सिंह

न्यूज़ 21 भारत 

उत्तर प्रदेश के अमेठी में स्थित संजय गांधी अस्पताल में हुई महिला की मौत का मामला शांत होता नहीं दिख रहा है। जहां अस्पताल का लाइसेंस निरस्त कर मरीजों को भर्ती करने पर सीएमओ ने रोक लगा दी है। वही सोनिया गांधी के पीएस ने अमेठी पहुंच भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए जमकर आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल भाजपा द्वारा राजनीति के तहत बंद करवाने का काम किया गया है। जो पूरी तरह गलत है गलती जिसकी थी उसको पनिशमेंट देते इसी तरह की राजनीति कभी कांग्रेस ने नही की और अन्य पार्टियों को इस तरह की राजनीति नही करनी चाहिए थी।

आप को बताते चले की मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर में बेहोश हुई विवाहिता की मौत के मामले में प्रशासन ने संजय गांधी अस्पताल के लाइसेंस को निलंबित कर दिया है उसके बाद ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने भाजपा पर बोला हमला, दीपक सिंह ने कहा कि जिस तरह से संजय गांधी अस्पताल को बंद किया गया है यह स्पष्ट हो गया है कि स्मृति ईरानी जी अमेठी में विकास नहीं विनाश लेकर आई है।इसके पहले भी इन्होंने ने अमेठी की कई योजनाएं छिनी है शिक्षा था रोजगार था सुरक्षा था यातायात था कृषि मेगाफूड पार्क था यहां तक कि कई ट्रेनें बन्द करवा दिया गया इसी क्रम में अमेठी की स्वास्थ्य व्यवस्था भी बन्द करवा रही हैं ।


आगे उन्होंने कहा अमेठी के लोगों को स्वास्थ्य व्यवस्था न मिल सके। संजय गांधी अस्पताल से हजारों लोगों को सस्ता इलाज मिल जाता था। पांच सौ से जादा लोग बेरोजगार हो गए सैकड़ों दूकाने अस्पताल की वजह से आबाद हुआ करती थी ऐसे में हजारों लोगों को कम पैसों में इलाज हों जाता था।अब यह लोग कहा जायेंगे इनकी स्वास्थ्य सेवाएं कैसे चलेगी। ऐसे में अमेठी की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।आने वाले समय में स्मृति ईरानी को पता चल जाएगा अमेठी के लोग इसका जबाव देंगे।

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Leave a Comment

[democracy id="1"]




यह भी पढ़ें