पूर्व जिलापंचायत सदस्य मृतक प्रेमचंद यादव के घर चस्पा हुआ प्रशासन का नोटिस, जल्द चलेगा बुलडोजर?

SHARE:

न्यूज़ 21 भारत देवरिया

देवरिया में सामूहिक हत्याकांड के बाद अब प्रशासन ने प्रेम यादव के मकान पर बुलडोजर चलाने की तैयारी कर ली है| जानकारी के अनुसार राजस्व विभाग की ओर से बेदखली का नोटिस चस्पा किया गया है| बताया गया है कि इन लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर पक्के मकान बनाए हैं | इससे राजस्व को नुकसान हुआ है प्रशासन ने इसकी क्षतिपूर्ति के लिए रकम निर्धारित करते हुए प्रेम यादव के परिवार को इसे जमा करने का वक्त दिया है| साथ ही इस भूमि को खाली करने की चेतावनी दी गई है| प्रशासन की ओर से प्रेम यादव के मकान पर लगाया गया नोटिस उनके पिता रामभवन यादव के नाम से जारी किया गया है| देवरिया हत्याकांड में प्रेमचंद यादव समेत पांच आरोपियों के मकान पर राजस्व विभाग के कार्रवाई का नोटिस चस्पा किया है| इनके भी मकान खलिहान व नविन परती की जमीन पर बनें है|

नौ अक्टूबर को कोर्ट में होना है पेश

इस बीच नोटिस की बात सामने आने पर प्रेम यादव की बेटी अपने वकील के साथ कोर्ट पहुंची और जहां अपना जवाब देने के बाद उसने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उसने तहसीलदार से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा है | उसे पूरा भरोसा दिलाया गया है कि वह उनके साथ रहेंगे और उन्हें इंसाफ दिलाएंगे और उनका घर नहीं गिरने देंगे | उसने आगे कहा कि वह अधिकारियों से यहीं कहना चाहती हैं कि 17 अक्टूबर को हमारे पिता का ब्रह्मभोज है, उस दिन सभी अधिकारी लोग आएं | वहीं जानकारी दी कि रुद्रपुर कोर्ट में उसे नौ अक्टूबर को फिर से पेश होना है|

आरोपियों का हो एनकाउंटर

वहीं दूसरी ओर देवरिया के इस जमीनी विवाद में अपने पूरे परिवार को खो चुके मृतक सत्य प्रकाश दुबे का बेटा देवेश कुमार दुबे हत्याकांड के छः दिन बाद आज अपने गांव पहुंचा था | जिस दौरान उसने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस हत्याकांड के सभी आरोपियों का एनकाउंटर किया जाए और घर पर बुलडोजर चलवाया जाए |

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now