5 फिट ऊंचाई का पीतल का कलश क्षेत्र में बना चर्चा का विषय।

SHARE:

न्यूज 21भारत सुल्तानपुर

बल्दीराय से कल निकलेगी कलश यात्रा, 5 फिट ऊंचाई का पीतल का कलश क्षेत्र में बना चर्चा का विषय।

बल्दीराय,सुल्तानपुर ब्लॉक मुख्यालय बल्दीराय से सोमवार को अनोखी कलश यात्रा निकाली जाएगी। ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह द्वारा पीतल से निर्मित 5 फिट ऊंचाई का अमृत कलश यात्रा निकाली जानी है। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक कल निकलने वाली अमृत कलश यात्रा बल्दीराय के बीस प्रमुख मार्गों से होकर सुल्तानपुर पहुंचेगी और यहां से लखनऊ व दिल्ली जाएगी। ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत ये कलश यात्रा सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय से निकाली जाएगी। सुबह 9 बजे यात्रा निकलकर बहुरावां चौराहा, गोविंदपुर चौराहा, गिरजा मोड़, भवानीगढ़, नम्बर चौराहा, तिरहुत मोड़, हलियापुर चौराहा, लेन कुंवासी, पीर हसनैनगंज, रसूलपुर चौराहा, वलीपुर चौराहा, दौनों, लंगड़ी चौराहा, होकर बघौना पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि लगभग 50 गांव से अधिक स्थानो तक ये कलश यात्रा पहुंचेगी।

इबरार अहमद की रिपोर्ट 

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now