जिला अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर विधान सभा अध्यक्ष ने किया भव्य स्वागत

SHARE:

न्यूज 21भारत अमेठी

अपना दल एस के अमेठी जिला अध्यक्ष भोला प्रसाद वर्मा आज अमेठी विधानसभा कार्यालय पहुंचे । जिला अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद प्रथम आगमन पर अमेठी विधानसभा अध्यक्ष शिवम तिवारी तथा अन्य कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष भोला प्रसाद वर्मा का फूल माला और मिठाई खिलाकर किया भव्य स्वागत और दी बधाई ।

वही इस मौके पर जिला अध्यक्ष के साथ रवि शंकर तिवारी प्रदेश सचिव की भी मौजूदगी रही । वहीं जिला अध्यक्ष ने अमेठी विधानसभा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया।

जिला अध्यक्ष ने आगामी 4 नवंबर को अयोध्या में होने वाले पार्टी स्थापना दिवस के कार्यक्रम को लेकर की समीक्षा। वहीं जिला अध्यक्ष ने कहा की पार्टी के स्थापना दिवस पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पहुंचे । लोगों को अपनी पार्टी के विचारों को पार्टी की नीतियों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने में हमारा सहयोग करें ।

करूणा शंकर वर्मा की रिपोर्ट

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now