न्यूज 21भारत प्रयागराज
होलागढ़ (प्रयागराज) में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत विकास खंड होलागढ़ के मुकुंदपुर,व बाहरपुर आदि गांवों में कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक गुरु प्रसाद मौर्य मुकुंदपुर में प्रमुख प्रतिनिधि विनोद तिवारी तथा बाहरपुर में पूर्व जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल पांडेय मौजूद रहे। मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए बताया गया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देश के विकास के लिए प्रयासरत हैं तमाम कल्याणकारी योजनाएं उज्ज्वला योजना आयुष्मान योजना प्रधानमंत्री आवास शौचालय योजना मातृत्व लाभ प्रधानमंत्री बीमा योजना वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन आदि की जानकारी दी गई बताया गया कि प्रधानमंत्री ने कभी किसी योजना में जाति व धर्म को देखकर काम नहीं किया सबका साथ सबका विकास एवं सब के विश्वास के सिद्धांत पर काम किया है।
मुकुंदपुर कार्यक्रम के आयोजक प्रधान बुंदेल सिंह सुनील सिंह बाहरपुर के कार्यक्रम के आयोजक प्रधान संघ अध्यक्ष राकेश पांडे होलागढ खंड विकास अधिकारी संजीव रत्न पशु चिकित्सा अधिकारी पलक त्रिपाठी खंड शिक्षा अधिकारी लाल जी शर्मा क्षेत्र पंचायत सदस्य नवीन सिंह शालिकराम वर्मा पूर्व प्रधानाध्यापक दूधनाथ यादव पंडित कमलेश नारायण तिवारी दिनेश प्रताप सिंह जितेंद्र सिंह प्रधानाचार्य संजय राय मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह, गुरु ओम मिश्र राधाकांत शुक्ला ग्राम विकास अधिकारी आशीष त्रिपाठी आशुतोष यादव मुरलीधर तुलसी राम सरोज,संजीव मिश्रा, जंगी लाल मौर्या आदि मौजूद रहे।
राकेश यादव की रिपोर्ट

Author: Adv Vinod Kumar
न्यूज 21 भारत