July 10, 2025 9:42 pm

Login/Sign Up

महाराजा अहिबरन जयंती पर निकली शोभा यात्रा, सम्मानित किए गए बरनवाल समाज के बच्चे और शिक्षक

न्यूज 21भारत सुल्तानपुर

सुल्तानपुर में मंगलवार को महाराजा अहिबरन जयंती के मौके पर नगर क्षेत्र में शोभा यात्रा निकाली गई। बरनवाल समाज के लोग इसमें बड़ी संख्या में शामिल हुए। शोभा यात्रा मेजरगंज चौराहे के ठठेरी बाजार से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होकर नबीपुर स्थित एक मैरिज लॉन पहुंची। जहां पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बरनवाल सेवा समिति के लोगों द्वारा करीब अस्सी वर्षों से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सुल्तानपुर और अमेठी के बरनवाल समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होते रहे हैं। आज ठठेरी बाजार स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पितकर शोभा यात्रा निकाली गई। जो चौक, शाहगंज चौराहा, राहुल चौराहा होते हुए मैरिज लॉन पहुंची। यहां एक गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें समाज से जुड़े बच्चों और शिक्षकों आदि को सम्मानित किया गया। वही लंभुआ नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा अमेठी बरनवाल सेवा समिति के अध्यक्ष को भी सम्मानित किया गया।

बरनवाल समिति के पदाधिकारी ने बताया कि हम अपने वंशज महाराजा अहिबरन की जयंती मना रहे हैं। हमारा उद्देश्य है अपने महाराजा अहिबरन के पद चिन्हों पर चलकर कुछ अच्छे कार्य करना। लोगों को संगठित करना, साथ ही साथ हमारे बरनवाल परिवार के जो बच्चे पढ़ाई में आगे हैं। जो आईआईटी में, डॉक्टर में सेलेक्शन होता है उन्हें सम्मानित करते हैं। एक उद्देश्य ये भी है कि हम लोग संगठित होंगे तभी राजनीति में आगे आएंगे। शोभा यात्रा में लगभग दो हजार के ऊपर महिला-पुरुष मौजूद रहे।

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Leave a Comment

[democracy id="1"]




यह भी पढ़ें