July 10, 2025 4:29 am

Login/Sign Up

देवापुर प्रधान ने गरीब असहाय व विकलांगो को वितरित किया कंबल

न्यूज 21 भारत प्रयागराज 

होलागढ प्रयागराज कड़कड़ाती हुई सर्दी में वि.ख.होलागढ के ग्राम पंचायत देवापुर होलागढ प्रधान संघ अध्यक्ष रणजीत मौर्य की तरफ से गरीबों असहाय व विकलांगो को दिये गये कंबल इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक गुरु प्रसाद मौर्य की गरिमामई उपस्थिति में कम्बल वितरण हुआ।कार्यक्रम में उपस्थित प्रधानो ने क्षेत्रीय विधायक से की शिकायत प्रधान मंत्री आवास की साइट बंद होने से जनता परेशान हैं लोगों को आवास नहीं मिल पा रहा है विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने कहा कि आप लोगों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है जल्द आवास की साइट खुल जायेंगी समस्या का समाधान हो जाएगा।इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी नन्द किशोर द्विवेदी होलागढ मंडल अध्यक्ष टी एन सिंह प्रधान बुंदेल सिंह प्रधान प्रतिनिधि सुभाष मौर्य प्रधान सज्जन कुमार प्रधान प्रतिनिधि बाल गोविन्द त्रिपाठी प्रमोद तिवारी प्रधान रविंद्र राजा प्रधान रवि तिवारी प्रधान सुधाकर सिंह यादव प्रधान राजू यादव प्रधान जियालाल निर्मल सहित अधिक संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

राकेश यादव की रिपोर्ट

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Leave a Comment

[democracy id="1"]




यह भी पढ़ें