July 8, 2025 1:24 am

Login/Sign Up

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तिकोनिया पार्क से आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा

न्यूज 21भारत सुल्तानपुर 

सुल्तानपुर।22 जनवरी को 500 वर्षों के संघर्ष व लाखों लोगों के प्राणों की आहुति के उपरांत हिंदुओं के आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है।इसी से उत्साहित होकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विचार परिवार,
कुशभवनपुर के संयोजन में आज 16 जनवरी दिन मंगलवार को अपराह्न 1:30 बजे भव्य शोभायात्रा तिकोनिया पार्क से निकलेगी।इस मौके पर हजारों राम भक्त शोभायात्रा में सम्मिलित होंगे।इस अवसर पर कई संगठनों जैसे गायत्री परिवार,गोमती मित्र मंडल, व्यापारी संगठन,शिक्षक संगठन, आदि के कार्यकर्त्ता सम्मिलित होंगे। मुख्य यात्रा तिकोनियापार्क से प्रारंभ होगी।इससे पूर्व नगर से और जिले से कई उप यात्राएं आकर तिकोनिया पार्क के मुख्य शोभायात्रा में सम्मिलित होगी।यह यात्रा तिकोनिया पार्क से शाहगंज चौराहा, दरियापुर तिराहा, पंचरास्ता,सब्जी मंडी, जिला अस्पताल से गन्दानाला होते हुए डाकखाना चौराहा पहुंचेगी वहां से नगर पालिका होते हुए तिकोनिया पार्क में शोभा यात्रा का समापन होगा।

इबरार अहमद की रिपोर्ट 

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Leave a Comment

[democracy id="1"]




यह भी पढ़ें