खाते में नहीं आ रही डीबीटी राशि, तो तुरंत खुलेगा इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाता, 18 से 20 जनवरी तक डाक विभाग का विशेष अभियान।

SHARE:

न्यूज 21भारत अमेठी 

सिर्फ आधार व मोबाईल नंबर के साथ पेपरलेस रूप में खुलेगा इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाता, खाते में तुरंत पहुँचेगी डीबीटी राशि-पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव।

डाक विभाग 18 से 20 जनवरी तक इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाते खोलने का चलाएगा विशेष अभियान-पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव।

डाक विभाग ऐसे लोगों के लिए एक विशेष अभियान चलाएगा, जिनका बैंक खाता नहीं है अथवा आधार या मोबाइल से लिंक न होने के कारण उनके खाते में डीबीटी या सब्सिडी राशि ट्रांसफर नहीं हो पा रही है। प्रयागराज परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव के निर्देश पर यह अभियान प्रयागराज परिक्षेत्र के अधीन प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, मिर्ज़ापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, अमेठी जनपदों में 18 से 20 जनवरी, 2024 के मध्य चलेगा। इस दौरान लोग अपने नजदीकी डाकघर में या डोरस्टेप पर इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का खाता तुरंत खुलवा सकते हैं।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि इस अभियान के दौरान लोगों को डाकघरों में या सुदूर क्षेत्रों में ऑनस्पॉट उनके दरवाजे पर ही इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के खाते खोलने की सुविधा प्रदान की जाएगी। सिर्फ आधार व मोबाईल नंबर के साथ यह खाता पेपरलेस रूप में खुलेगा, किसी भी प्रकार के अन्य कागजात या औपचारिकता की जरूरत नहीं होगी। मात्र ₹200 से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का प्रीमियम खाता भी खोला जा सकता है। खाता खुलते ही आधार से लिंक एवं एनपीसीआई लिंक हो जाता है। इस खाते को तुरंत ऑनलाइन किया जा सकता है, जिससे सभी प्रकार की सब्सिडी जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, उज्ज्वला सब्सिडी, विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप, विधवा पेंशन योजना, परिषदीय विद्यालय में विद्यार्थियों हेतु पोषक/स्कूल बैग हेतु लाभ जैसी भारत सरकार और राज्य सरकार की तमाम योजनाओं की डीबीटी तुरंत आईपीपीबी खाते में प्राप्त होना शुरू हो जाएगी। इस खाते के माध्यम से मोबाईल व डीटीएच रिचार्ज, बिजली व पानी बिल भुगतान जैसी तमाम सुविधाएँ मिलेंगी। साथ ही साथ प्रीमियम खाते को डाक विभाग के बचत खाते से लिंक कराने पर डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे बचत खाते, आवर्ती खाते, सुकन्या एवं पीपीएफ खाते में घर बैठे जमा की सुविधा प्राप्त की जा सकती है।

अमेठी उपमण्डल के सहायक डाक अधीक्षक श्री पवन कुमार मिश्र ने बताया कि इस अभियान के संबंध में सभी को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। आईपीपीबी खाते में फ्रॉड होने की संभावना नगण्य है क्योंकि यह खाता बायोमेट्रिक से खोला जाता है। खाते में कोई बैलेंस मेंटेनेंस करने की बाध्यता नहीं है। छोटे व्यवसायों के लिए डिजिटल रूप से राशि प्राप्त करने हेतु मुफ्त क्यू आर स्टिकर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। प्रीमियम खाते के मामले में जमा एवं निकासी पर कोई सीमा नहीं है। वहीं, प्रत्येक माह के प्रथम बिजली बिल भुगतान पर अधिकतम ₹5 का कैश बैक और डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने पर 50% की छूट प्राप्त होती है। किसी प्रकार का डोर स्टेप चार्ज नहीं लिया जाता है।

करूणा शंकर वर्मा की रिपोर्ट 

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now