22 को धोपाप धाम में ब्रज के फूलों की होली,बुंदेलखंड का लोकनृत्य दिवारी के साथ होगा दीपोत्सव।

SHARE:

न्यूज 21भारत सुल्तानपुर

अयोध्या में तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य से मिली सांसद मेनका।

तीन दिवसीय कार्यक्रम में सुल्तानपुर पहुंची मेनका लोगों के दु:ख-सुख में हुई शामिल।

सांसद मेनका ने अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का किया दर्शन।

सुल्तानपुर तीन दिवसीय दौरे पर वाया अयोध्या होकर सुल्तानपुर आ रही पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने अयोध्या में तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।सांसद ने जगद्गुरु के स्वास्थ्य की जानकारी ली।इस दौरान उन्होंने सुल्तानपुर के पौराणिक काल के स्थलों तीर्थराज धोपाप,सीताकुंड घाट, बिजेथुआ महावीरन के ऐतिहासिक महत्व की चर्चा की।इसके बाद श्रीमती गांधी ने अयोध्या के कोतवाल बजरंगबली का हनुमानगढ़ी पहुंचकर दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।सांसद के मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि अयोध्या से सुल्तानपुर आते समय श्रीमती गांधी ने कूरेभार के व्यवसाई बिंदेश्वरी अग्रहरि के माता जी के निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की और परिजनों को ढांढस बधाया।सांसद श्रीमती गांधी ने पयागीपुर जाकर लोहरामऊ मंडल के महामंत्री सुनील मिश्रा के माता जी के निधन पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की।श्रीमती गांधी 21 जनवरी को जयसिंहपुर विधानसभा के उमरी एवं बिरसिंहपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा सहित अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगी।सांसद श्रीमती गांधी 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन तीर्थराज धोपाप में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि 22 जनवरी को धोपाप धाम में प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे तक सुंदरकांड पाठ,दोपहर 1:00 से 2:00 बजे तक प्रयागराज के मनोज गुप्ता की टीम द्वारा भजन प्रस्तुति,2:00 बजे से 3:30 बजे तक बांदा के रमेश पाल की टीम द्वारा बुंदेलखंड का प्रसिद्ध लोकनृत्य दिवारी,3:30 बजे से 4:30 बजे तक ब्रज के कलाकारों द्वारा फूलों की होली,4:30 से 6:00 बजे तक काशी के कलाकारों द्वारा तांडव नृत्य तथा शाम 6:00 से कार्यक्रम समाप्ति तक‌ दीपोत्सव कार्यक्रम होगा। धोपाप धाम में राम भक्तों के लिए 1:00 बजे से लेकर कार्यक्रम के समाप्ति तक वृहद भंडारे का आयोजन भी किया गया है।इसके अलावा रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का एलईडी के माध्यम से लाइव टेलीकास्ट भी होगा।इस दौरान सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, भाजपा नेता शशीकांत पाण्डे, मोहित सिंह आदि मौजूद रहे।

करूणा शंकर वर्मा के साथ इबरार अहमद की रिपोर्ट 

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now