उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को नकलविहीन व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए डीएम व एसपी ने की बैठक।

SHARE:

न्यूज 21भारत अमेठी 

17 व 18 फरवरी 2024 को जनपद के 8 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी पुलिस भर्ती परीक्षा।

15168 अभ्यर्थी पुलिस भर्ती परीक्षा में होंगे शामिल।

अमेठी। पुलिस भर्ती परीक्षा को नकलविहीन व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी निशा अनंत व पुलिस अधीक्षक डॉ इलामारन जी ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा दिनांक 17 व 18 फरवरी 2024 को जनपद के आठ परीक्षा केंद्रों क्रमशः राजीव गांधी पॉलिटेक्निक मुसाफिरखाना, मंगलम महिला महाविद्यालय मुसाफिरखाना, इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज गौरीगंज, शिव महेश गर्ल्स इंटर कॉलेज गौरीगंज, मनीषी महिला महाविद्यालय गौरीगंज, अग्रसेन गर्ल्स इंटर कॉलेज परसावां अमेठी, राजर्षि रंजय सिंह असलदेव कॉलेज पीपरपुर तथा आरआर पीजी कॉलेज अमेठी में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा दो पालियों में प्रथम पाली 10 से 12 तथा द्वितीय पाली 3 से 5 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें कुल 15168 अभ्यर्थी शामिल होंगे। उन्होंने परीक्षा में लगे सभी केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा को नकल विहीन व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा की परीक्षा से पूर्व सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर वहां पर सीसीटीवी कैमरा एवं अन्य समस्त व्यवस्थाएं पूर्व में ही सुरक्षित कर ली जाए ताकि परीक्षा के दिन किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा की परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, घड़ी, कैमरा तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को ले जाना पूर्णतया प्रतिबंधित होगा। बैठक में जिलाधिकारी ने एआरएम रोडवेज व स्टेशन अधीक्षक को परीक्षार्थियों के आने-जाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास एम्बुलेंस की मौजूदगी सुनिश्चित करने को कहा। अधीक्षण अभियंता विद्युत को परीक्षा के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की परीक्षा के दौरान किसी भी अभ्यर्थी को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाए इसका विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षा को नकल विहीन व शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं उन्होंने बताया कि पुलिस भर्ती का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा कराया जा रहा है। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक रीता सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

करूणा शंकर वर्मा की रिपोर्ट 

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now