श्रीमद् भागवत कथा सुनने से होता है सभी पापों का नाश

SHARE:

न्यूज 21भारत प्रयागराज 

होलागढ़ ( प्रयागराज ) विकासखंड होलागढ़ के कल्याण पुर थम्मन का पूरा में मुख्य यजमान द्वारिका प्रसाद द्विवेदी के यहां श्रीमद् भागवत कथा चल रही कथा व्यास विजयकांत त्रिपाठी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया जा रहा है।कथा व्यास ने कहा संसार भर के लोग सुख प्राप्ति की चिंता में हर दिन लगे रहते हैं।जो भौतिक संसाधनों से मिलता है और क्षणभंगुर है।जबकि चैन पाने की चिंता नहीं करते ।जिससे ईह लोक और उह लोक दोनों सुधर जाए। और सब सुख भगवत की कृपा से प्राप्त होता है।भगवान की कृपा से मिलता है। कलयुग में श्रीमद्भागवत कथा ही जीवन का सार है। प्रथम दिवस की कथा में ज्ञान, वैराग्य और भक्ति के बारे में भी विस्तार से बताया।मुख्य यजमान द्वारिका प्रसाद द्विवेदी सपत्नीक रहे।कथा में जगदीश प्रसाद द्विवेदी,अरविंद नारायण पाण्डेय,शशि कांत द्विवेदी,हौंसला प्रसाद पांडेय,प्रेम नारायण मिश्र,कौशलेंद्र पांडेय,गंगा प्रसाद मिश्र,बुद्धि प्रकाश,मोनू द्विवेदी,सोनू द्विवेदी,दिनेश कुमार शुक्ल आदि मौजूद रहे।

राकेश यादव की रिपोर्ट

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now