जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जनपद की चारों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस।

SHARE:

न्यूज 21भारत अमेठी 

तहसील अमेठी में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस।

शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

अमेठी। जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आज जनपद की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी निशा अनंत की अध्यक्षता में तहसील अमेठी में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये, शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में समय से आकर जन समस्याएं सुनें तथा उनका निस्तारण कराना सुनिश्चित करें इसमें लापरवाही किए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस विभाग के संबंधित शिकायतों को पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने सुना एवं संबंधित थानाध्यक्षों को निस्तारण के निर्देश दिए। आज तहसील अमेठी में कुल 81 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया, तहसील मुसाफिरखाना में 36 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 05 का निस्तारण किया गया, तहसील तिलोई में 18 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 02 का निस्तारण किया गया तथा तहसील गौरीगंज में 24 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गई। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी अमेठी प्रीति तिवारी, जिला विकास अधिकारी तेजभान सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

करूणा शंकर वर्मा की रिपोर्ट 

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now