पवित्र रहने के लिए मनुष्य को संध्या वंदन है जरूरी : राघवाचार्य जी महाराज 

SHARE:

न्यूज 21 भारत प्रयागराज

होलागढ़ (प्रयागराज ) विकास खंड होलागढ़ चांटी गांव में पूर्व प्रधान मंगला प्रसाद शुक्ल के यहां श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास राघवाचार्य जी महराज ने कहा कि हर व्यक्ति को संध्या वंदन करना चाहिए। व्यास जी के मुखारविंद से महर्षि नारद भगवान की महिमा,ज्ञान वैराग्य और गोकर्ण की कथा को विस्तार से समझाया।बताया की श्राद्ध तर्पण भी व्यक्ति के जीवन में अति आवश्यक है।मुख्य यजमान पूर्व प्रधान मंगला प्रसाद शुक्ल,एवं माता प्रसाद शुक्ल सपत्नीक रहे। व्यवस्थापक प्रधान पति चंद्रमणि शुक्ल अंकित शुक्ल एवं भाजपा नेता हर्षमणि शुक्ल प्राधान प्रतिनिधि ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अभिनंदन किया।कार्यक्रम में पूर्व सीडीओ रमेश नारायण पाण्डेय,बसंत लाल उपाध्याय,प्रधानपति चंद्र मणि शुक्ल,एडिओ आईएसबी मयूरेश त्रिपाठी,प्रभाकर नाथ शुक्ल,मताफेर पांडेय,लाल जी पांडेय,जनार्दन शुक्ल,देवमणि शुक्ल,अशोक शुक्ल,शिव विशाल तिवारी,अतुल तिवारी पवन शुक्ला मुकेश मिश्रा रूद्र सेना सुनील तिवारी आदि ग्रामवासी मौजूद रहे।

राकेश यादव की रिपोर्ट

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now