समस्त व्यापारी बंधु निर्भीक होकर करें व्यापार: महापौर गणेश केसरवानी

SHARE:

न्यूज 21भारत प्रयागराज 

होलागढ़/ प्रयागराज– विकासखंड होलागढ़ के प्रसिद्ध दहियांवा बाजार में साक्षात वाटिका में बृहस्पतिवार को व्यापार मंडल प्रयागराज के जिलाध्यक्ष सुशांत केसरवानी ने दहियांवा व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन जायसवाल सहित समस्त पदाधिकारीयों को दिलाई शपथ, इस शपथ समारोह के मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी रहे महापौर ने कहा कि सभी व्यापारी भाई निर्भीक होकर अपना करें व्यापार डरने की जरूरत नहीं है, जहां आप लोगों को हमारी आवश्यकता पड़े, आप हमें याद करेंगे हम आपके साथ खड़े मिलेंगे। व्यापार मंडल प्रयागराज जिलाध्यक्ष सुशांत केसरवानी, जिला उपाध्यक्ष सुशील जायसवाल, चेयरमैन मनीष गुप्ता, भाजपा नेता कन्हैयालाल पांडे, समाजसेवी लक्ष्मीनारायण जायसवाल, प्रमुख प्रतिनिधि विनोद तिवारी, समाजसेवी सुरेंद्र मिश्रा, चंदन पांडे, महामंत्री जितेंद्र जायसवाल (पप्पू), देवेन्द्र जायसवाल, उपाध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव, छोटे लाल गुप्ता, रीता जायसवाल, गीता, रोशनी अग्रवाल, अजय सिंह पटेल, संचालक विजय कौशल (दादा), प्रवीण कुमार जायसवाल सहित समस्त नवनियुक्त पदाधिकारीगण, व्यापारी व क्षेत्रीय लोग शपथ समारोह सम्मिलित रहे।

राकेश यादव की रिपोर्ट

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now