पीएम मोदी आज मेरठ से करेंगे चुनावी शंखनाद,एनडीए का पूरा कुनबा रहेगा साथ

SHARE:

न्यूज 21भारत मेरठ

मेरठ। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रविवार को मेरठ से चुनावी शंखनाद करेंगे।एनडीए का पूरा कुनबा भी पीएम मोदी के साथ रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी,रालोद मुखिया जयंत चौधरी, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल,कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पीएम मोदी के साथ मंच पर साथ रहेंगे।एनडीए में शामिल विभिन्न राजनीतिक दलों के मुखिया एकजुटता का संदेश देते हुए दिखाई देंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि यह एनडीए की रैली है और जो भी सहयोगी दल यूपी के हैं वो मौजूद रहेंगे। भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि इसमें रालोद मुखिया जयंत चौधरी, अपना दल की अध्यक्ष केंद्र में मंत्री अनुप्रिया पटेल, निषाद पार्टी के मुखिया यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद और ओमप्रकाश राजभर मौजूद रहेंगे।

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ साथ वेस्ट यूपी के आम जन इस रैली को लेकर उत्साहित हैं।पहले चरण के नामांकन पूरे हो चुके हैं और दूसरे चरण के नामांकन शुरु हो गए हैं। चौधरी ने कहा कि अपने कार्यों का लेखाजोखा लेकर पीएम हमारे बीच रहेंगे। भविष्य का भारत कैसा होग इन संभावनाओं के बीच प्रधानमंत्री जी का आगमन हो रहा है।

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन के बारे में जनता सब जानती हैं।सपा अभी तक यही नहीं तय कर पा रही है कि प्रत्यासी कौन होगा। कांग्रेस रायबरेली और अमेठी में भी प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई। चौधरी ने कहा कि भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के लिए ये लोग गठबंधन का राग अलापते हैं। बहुजन समाज पार्टी को लेकर पूछे गए सवाल पर चौधरी ने कहा कि बसपा बड़ा दल है।उनका समीकरण विनिंग फार्मूला है उसके आधार पर आगे बढ़ रही है,लेकिन जनता का विश्वास मोदी जी के साथ है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार दोपहर 3.15 बजे रैली स्थल केंद्रीय आलू संस्थान पहुंचेंगे। पीएम मोदी की रैली को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।एसपीजी का पहरा है।एटीएस सहित तमाम टीमें मेरठ के चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखे हुए है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि दो लाख से ज्यादा लोग इस रैली में शामिल होंगे।

ब्यूरो रिपोर्ट मेरठ

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now