अमेठी सांसद ने 17000पौधारोपण कर रची मिशाल

SHARE:

न्यूज 21भारत अमेठी

राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान के तहत अमेठी कांग्रेस का ग्रीन अमेठी अभियान में  आज रोपे गये 17000 पौधे
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जननायक राहुल गांधी  के जन्मदिन पर प्रत्येक बूथ पर पौधारोपण एवं 3 वर्ष रखरखाव संकल्प के बाद अमेठी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप सिंघल के प्रस्ताव पर  अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि संपूर्ण अमेठी संसदीय क्षेत्र में अमेठी कांग्रेस ग्रीन अमेठी का नया संकल्प लेते हुए अमेठी संसदीय क्षेत्र के सभी 17 ब्लॉकों में कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता एक-एक पेड़ लगाने का संकल्प पूरा हुआ और आज 17000पौधे रोपे गए।

सांसद किशोरी लाल शर्मा ने जिला मुख्यालय ब्लॉक के केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में पंच पदों पर साथ में जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल,पूर्व जिला अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा,मुन्ना सिंह , प्रवक्ता अनिल सिंह, पूर्व प्रमुख यूनुस,धर्मेंद्र शुक्ला कार्यालय प्रभारी बृजेश तिवारी ने साथ पौधा रोपण किया।
सांसद किशोरी लाल शर्मा  ने कहा पौधारोपण करने वाले सभी साथियों से आग्रह अनुरोध एवं निवेदन है कि परिवार के सदस्य की तरह अपने लगाए पौधे की सेवा वह देख रेख करें ।
पौधारोपण बूथ,गांव, न्याय पंचायत, ब्लॉक पर सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी व नेताओं ने बड़ी तन्मयता के साथ कांग्रेस ग्रीन अमेठी में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
गौरीगंज कांग्रेस कार्यालय पर पौधारोपण के बाद गौरीगंज नगर पालिका अंतर्गत एमडीएस विद्यालय राजगढ़ में भी पौधारोपण किया।

करूणा शंकर वर्मा की रिपोर्ट

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now