संजयगांधी अस्पताल में कार्डियो आईसीसीयू का डीएम ने किया उद्घाटन

SHARE:

न्यूज 21भारत अमेठी

कैंसर वार्ड का भी किया निरीक्षण जिम्मेदारों से ली जानकारी

ग्रामीण अंचल में सबसे बड़ा है संजय गांधी अस्पताल

अमेठी के मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में संचालित हृदयालय में आज आईसीसीयू वार्ड का डीएम निशा अनंत से शुभारंभ किया और अस्पताल द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो की सराहना की।अमेठी के मुंशीगंज स्थित संजय गांधी गांधी परिवार द्वारा संचालित किया जाता है।

इसके पूर्व संजय गांधी अस्पताल पहुंचने पर डीएम का संजयगांधी मेमोरियल ट्रस्ट के प्रशासक मनोज मुट्टू सीएफओ एस के जैन, एडमिशन मैनेजर सुरेश सिंह राजपूत आपरेशन मैनेजर अतुल पाठक की अगुवाई में संजय गांधी कर्मियों ने स्वागत किया।डीएम को संजय गांधी मेमोरियल ट्रस्ट के प्रशासक ने अस्पताल द्वारा दी जा रही इलाज की सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।संजय गांधी अस्पताल के हृदयालय में आईसीसीयू वार्ड का फीता काट कर डीएम ने उद्घाटन किया । इस दौरान संजयगांधी मेमोरियल ट्रस्ट के प्रशासक मनोज मुट्टू ने कहा कि यह अस्पताल ग्रामीण क्षेत्र का सबसे बड़ा अस्पताल है। कार्यक्रम में मौजूद ह्रदय रोग विशेषज्ञ डाक्टर सत्येन्द्र तिवारी से जानकारी ली। कैथलैब में डाक्टर तिवारी ने डीएम को बताया कि प्रदेश का ग्रामीण क्षेत्र का यहां पहला अस्पताल है जहां यह सुविधाएं लोगो को मिलने जा रही है उन्होंने बताया कि अमेठी प्रतापगढ़ रायबरेली फैजाबाद गोंडा बलरामपुर जिले के लोगों को बनारस व लखनऊ का चक्कर नहीं लगेगा समय तो बचेगा ही के साथ ही ख़र्च भी कम लगेगा। इसके अलावा डाक्टर तिवारी ने उपकरणों की जानकारी डीएम को दी।इसके बाद डीएम ने इंदिरा गांधी स्कूल एंड कालेज आफ नर्सिंग गई।यहां पर आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

प्राचार्य डा रमेश व उप प्राचार्य डाक्टर गोमती ने स्वागत किया। यहां पर डीएम ने कहां कि बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण कर समाज में अपना अमूल्य योगदान दे। आप लोगों पर अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। इसका सही से निर्वहन करना आपका दायित्व होगा।डीएम ने आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को पुरस्कार वितरित किया।इस दौरान सीएमओ अंशुमान सिंह,एसडीएम अमेठी आशीष सिंह के अलावा कई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहे।

करुणा शंकर वर्मा की रिपोर्ट

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now