यूपी सरकार के मंत्री आशीष पटेल को साजिशन उछाल रहे विपक्षी और दे रहे तूल : सभापति

SHARE:

न्यूज 21भारत सुल्तानपुर

भू-माफियाओं से तंग जीआईसी प्राचार्य के इस्तीफा पर योगी सरकार को किया डिफेंस

सुल्तानपुर(ब्यूरो)।उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासनिक विलंब समिति की बैठक में मंत्री आशीष पटेल के मुद्दे पर मंगलवार को सुल्तानपुर में सभापति पवन सिंह डिफेंस मोड में नजर आए। कहा कि साजिशन विपक्षी गण इस मुद्दे को तूल दे रहे हैं। जीआईसी प्राचार्य द्वारा भू माफियाओं से तंग आकर इस्तीफा देने के प्रकरण पर कहा कि कभी-कभी शासन प्रशासन को नहीं मिल पाती सटीक जानकारी। हम करेंगे ऐसे भूमाफियाओं पर सख्त से सख्त कार्रवाई।अमेठी और सुल्तानपुर जिले के सदस्य विधान परिषद की बैठक सुल्तानपुर के कलेक्ट्रेट स्थित मीटिंग हॉल में आयोजित हुई। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासनिक विलंब समिति की समीक्षा बैठक में सभी विभाग अध्यक्ष शामिल हुए। डीएम कृतिका ज्योत्सना,एसपी सोमेन वर्मा और सीडीओ अंकुर कौशिक की मौजूदगी में सभापति पवन सिंह द्वारा समीक्षा की गई। इस दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा छात्रवृत्ति दिए जाने में बड़े पैमाने पर कमी का प्रकरण सामने आया। जिस पर उन्होंने जागरूकता अभियान चलाने और शत प्रतिशत लोगों को छात्रवृत्ति से लाभान्वित करने का निर्देश दिया। इसी के साथ महाकुंभ में स्नान और आमंत्रण को लेकर भी तैयारी पर चर्चा हुई। सभापति प्रदेश विधानसभा परिषद की वित्तीय एवं प्रशासनिक विलंब समिति पवन सिंह ने कहा कि भू-माफियाओं से तंग आकर राजकीय कॉलेज के प्राचार्य के इस्तीफा देने के प्रकरण पर कमेटी के सभापति/एमएलसी पवन सिंह ने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि कभी-कभी ऐसी घटनाएं हो जाती हैं और शासन प्रशासन को खबर नहीं होती है। हम ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के प्रति प्रतिबद्ध हैं। मंत्री आशीष पटेल के मुद्दे को उछाला जा रहा है। विपक्षियों द्वारा इस मुद्दे को जानबूझकर हाईलाइट किया जा रहा है। कभी उद्देलित करने पर बयान आने के बाद उसे संतुलित करने का काम भी मंत्री आशीष पटेल द्वारा किया गया। लगभग 40 हजार बच्चों के पास छात्रवृत्ति नहीं पहुंच सकी है। इसके पीछे जागरूकता की कमी प्राय अभिभावक और बच्चों में देखने में आती है। समाज कल्याण विभाग द्वारा सभी ऑनलाइन आवेदन के बच्चों को छात्रवृत्ति देने की बात कही गई है। प्रयागराज में आयोजित कुंभ को लेकर पूरा देश आह्लादित है। हर जगह जश्न का माहौल है। आप सभी कुंभ में लिए और स्नान का लाभ उठाइए। इसको आयोजित करने को लेकर हम उत्सव मनाने जा रहे हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now