न्यूज 21भारत आगरा
आगरा में देशी घी जांच में 13 नमूनों में से 5 असुरक्षित और 5 अधोमानक पाए गए, जो खाने योग्य नहीं थे। नकली घी बनाने में वनस्पति घी और एसेंस का इस्तेमाल हो रहा था। यह नकली घी 18 ब्रांड की कंपनी के नाम से तैयार हो रहा था और यूपी सहित असम से जम्मू-कश्मीर तक सप्लाई किया जा रहा था। फैक्ट्री के मालिक बृजेश, नीरज, पंकज अग्रवाल फरार हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ब्यूरो रिपोर्ट

Author: Adv Vinod Kumar
न्यूज 21 भारत