न्यूज 21भारत महोबा
महोबा पुलिस अधीक्षक महोबा, पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद महोबा में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन चेकिंग/गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन में आज को अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ हर्षिता गंगवार के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अजनर सत्यवेन्द्र सिंह भदौरिया द्वारा गठित की गयी उ0नि0 हरीकुमार सिंह व उ0नि0 ऋषी शुक्ला मय हमराह कां0 भरत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 98/2024 धारा 376(N)/323/363/366/506 भा0द0वि0 व 5/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित 02 नफर वांछित अभियुक्तगण क्रमशः 1.प्रीतम पुत्र जगतराज प्रजापति उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम जैलवारा थाना अजनर जनपद महोबा 2.छत्रपाल पुत्र बल्लू प्रजापति उम्र करीब 20 वर्ष निवासी ग्राम बीरा धवर्रा थाना मऊरानीपुर जनपद झाँसी को ग्राम मगरिया के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्तगण उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 हरीकुमार सिंह
2. उ0नि0 ऋषी शुक्ला
3. का0 भरत सिंह
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. प्रीतम पुत्र जगतराज प्रजापति उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम जैलवारा थाना अजनर जनपद महोबा ।
2. छत्रपाल पुत्र बल्लू प्रजापति उम्र करीब 20 वर्ष निवासी ग्राम बीरा धवर्रा थाना मऊरानीपुर जनपद झाँसी ।
सुरेश विश्वकर्मा की रिपोर्ट

Author: Adv Vinod Kumar
न्यूज 21 भारत