July 7, 2025 9:08 pm

Login/Sign Up

मिश्रौली-भेटुआ मार्ग जर्जर,जान लेवा सफर

न्यूज 21भारत अमेठी 

मरम्मत के नाम पर बोल्डर बिखरे

अमेठी ।जिले की तीन विकास खण्ड को जोडने वाली मिश्रौली-भेटुआ सड़क मार्ग जर्जर हो चला है। जगह-जगह जान लेवा गडढे उभर आए है। मिश्रौली रेलवे-स्टेशन को जोडने वाली सड़क उपेक्षा का शिकार हो चली है। सड़क के किनारे वाले ग्राम पंचायत करौदी प्रधान सीमा यादव का कहना है। कि सडक मरम्मत के नाम पर बोल्डर डाल कर सरकारी बिभाग के अभियन्ता चले गए। तारकोल डालना भूल गए। ग्राम पंचायत भरेथा प्रधान आभा कनौजिया का कहना है कि सडक मरम्मत का पैसा अभियन्ता कागज पर खर्च कर गये। जर्जर सड़क पडी है। सरकार के काम कागज पर चल रहे है। ग्राम पंचायत हथकिला प्रधान अनुराग तिवारी का कहना है कि सडक पुनर्निर्माण कार्य तत्काल प्रशासन शासन करवाये। अन्यथा ग्रामीण प्रदर्शन करेगे।

ब्लाक प्रमुख भेटुआ आकर्ष शुक्ल का कहना है कि अर्से से मिश्रौली भेटुआ सड़क मार्ग खराब है। शिकायत पर अमल नही हो रहा है। सड़क मार्ग दुरस्त करवाने की प्रशासन से की है।

ब्लाक प्रमुख अमेठी मंजू मौर्या का कहना है कि लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड इकाई तत्काल प्रभाव से सड़क बनवाये। प्रशासन निरंकुश हो चला है।

विधायक अमेठी महराजी देवी प्रजापति ने जिलाधिकारी से तत्काल सड़क मार्ग बनवाने की मांग उठाई है। जनहित मे अधिकारियो से काम करने की बात कही।

सांसद किशोरीलाल शर्मा ने बताया कि शिकायत किया। तो सड़क मार्ग पर बोल्डर डाला गया। मिटटी उड गयी। बोल्डर पर लोगो का आवागमन दूरुह हो चला है। प्रशासन तत्काल कार्यवाही करे।

करुणा शंकर वर्मा की रिपोर्ट 

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Leave a Comment

[democracy id="1"]




यह भी पढ़ें