महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष बने रामचरण यादव का कई जगह हुआ भव्य स्वागत

SHARE:

न्यूज 21भारत महाराष्ट्र 

समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन के बीच पहुंचाने का लिया संकल्प

महाराष्ट्र प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने गरीबों और मजदूर वर्ग के बीच अति लोकप्रिय नेता रामचरण यादव को समाजवादी मजदूर प्रकोष्ठ में प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंप कर उत्तर भारतीय समाज के बीच समाजवादी लहर जागृति करने का बड़ा दांव खेला है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर रामचरण यादव को महाराष्ट्र प्रदेश में मजदूर प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पार्टी का मानना है कि महाराष्ट्र प्रदेश में सबसे ज्यादा उत्तर भारतीय समाज के लोग भारी तादात में कार्य कर रहे हैं।

यूपी के विभिन्न जनपदों से आये तमाम युवा कंपनियों में काम करते हैं लेकिन उनकी कोई आवाज उठाने वाला नेता अभी तक नहीं था।

रामचरण यादव को प्रदेश अध्यक्ष बनने से उत्तर भारतीय समाज में खुशी की लहर है। रामचरण यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को धन्यवाद देते हुए कहा कि जितना हो सकेगा संगठन को मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले महानगर पालिका चुनाव में समाजवादी पार्टी अपने बलबूते चुनाव लड़ेगी और एक मजबूत विकल्प के तौर पर उभरेगी।

सपा नेता लालू ने कहा कि रामचरण यादव के प्रदेश अध्यक्ष बनने से गरीब, कमजोर वर्ग, मजदूरों और समाज के अंतिम पायदान पर आस की उम्मीद लगाए खड़ा हर व्यक्ति को मजबूती मिलेगी।

रामचरण यादव के मजदूर सभा में प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालते ही उत्तर भारतीय लोगों में गजब का उत्साह है। कई स्थानों पर रामचरण यादव का भव्य स्वागत किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now