July 7, 2025 3:06 am

Login/Sign Up

अमेठी में कांग्रेस की संविधान बचाओ अभियान तैयारी बैठक हुई सम्पन्न

न्यूज 21भारत अमेठी

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला स्तरीय संविधान बचाओ के तहत आज दिनांक 23 मई 2025 दिन शुक्रवार को केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज के राजीव गाँधी सभागार मे अमेठी कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल की अध्यक्षता व कार्यक्रम संयोजक डॉ संजय सिंह के अगुवाई में तैयारी बैठक सम्पन्न हुई। अभियान को प्रत्येक जिले में जिला स्तरीय संगोष्ठी के बाद विधानसभा स्तर पर भी आयोजित की जाएंगी। डॉ संजय सिंह ने बताया कि 28मई दिन बुधवार को सविधान बचाओ अभियान संगोष्ठी का आयोजन नैना रिजार्ट बहादुरपुर में समय 11बजे से 3बजे तक होगा इस संगोष्ठी में मोदी सरकार की दैनिक विफलताओं-

बढ़ती बेरोजगारी,

महंगाई,

लघु एवं मध्यम उ‌द्योगों का पतन, ग्रामीण संकट,

और काल्याणकारी नीतियों को जानबूझ कर कमजोर करने के षडयंत्र को उजागर करना होगा।

इस सरकार की नीतियों से पीड़ित नागरिकों के वास्तविक जीवन के अनुभवों को स्थानीय नैरेटिव के जरिए प्रमुखता से साझा किया जाए। युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों और वंचित समुदायों के व्यापक जुड़ाव को सुनिश्चित करना होगा।

संविधान बचाओ अभियान को ख्याति प्राप्त विद्वान वक्ताओं द्वारा सरकार के संविधान विरोधी द्वेष पूर्ण नीतियों को उजागर किया जायेगा कार्यक्रम में पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी, परमानंद मिश्र,धर्मराज बहेलिया, जीत लाल सरोज,मतीन अहमद, विजय पासी,प्रवक्ता अनिल सिंह, शत्रुहन सिंह,आईपी माली, रामबरन कश्यप,नरसिंह बहादुर सिंह,टी एन त्रिपाठी, शिवदर्शन पासी,राज कुमार यादव, अशोक श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह गप्पू, देवमणि तिवारी, अनुपम पाण्डेय, सुनील सिंह,निज़ाम,सर्वेश, गोपी वाजपेयी,मो.अकमल मौजूद रहें।

करुणा शंकर वर्मा की रिपोर्ट

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Leave a Comment

[democracy id="1"]




यह भी पढ़ें