भाजपा सरकार लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा है अखिलेश यादव

SHARE:

न्यूज 21भारत लखनऊ

लखनऊ-समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि 2027 का विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। भाजपा लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा है। लोकतंत्र के खिलाफ भाजपा की साजिश से सावधान रहना है। लोकतंत्र तभी सुरक्षित रहेगा, जब भाजपा सत्ता से बाहर जाएगी.अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी को हर बूथ पर बीएलए बनाना है। बीएलए लिस्ट पर कार्यकर्ता कार्य करते रहें। बूथ पर काम करते रहना है। बूथ को मजबूत करना है। पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं को बहुत काम करना होगा। वोट बनवाना, वोट बचाना, वोट पड़वाना और वोट गिनवाना हर काम में सक्रिय रूप से शामिल होना होगा।

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है। हर विभाग, हर कार्य में भ्रष्टाचार हो रहा है। प्रदेश में अवैध प्लाटिंग का धंधा जोरो पर है। भाजपा के लोग गरीबों की जमीन, तालाब और अन्य सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर रहे है। भाजपा भूमाफिया पार्टी बन गयी है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है.कानून-व्यवस्था पर जीरों टालरेंस का दावा जीरो हो चुका है।भाजपाई और उनके साथी सहयोगी कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे है। लोगों के साथ अन्याय कर रहे है। भाजपा सरकार में किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। लोग अन्याय, अत्याचार से त्रस्त है। प्रदेश में दर्जनों जिलों के सैकड़ों गांव बाढ़ से घिरे है। बड़ी आबादी बाढ़ की विभिषिका झेल रही है लेकिन उसे कोई मदद नहीं मिल रही है.अखिलेश यादव ने कहा कि आबादी के हिसाब से आरक्षण, जातीय जनगणना और सामाजिक न्याय के राज की स्थापना के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार जरूरी है। समाजवादी सरकार बनने पर सभी को न्याय और सम्मान मिलेगा। प्रदेश में विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। किसानों को उनकी फसलों की सही कीमत मिलेगी और नौजवानों को नौकरी और रोजगार मिलेगा।

अतुल वर्मा की रिपोर्ट

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now