दुल्हन को जयमाल स्टेज पर गोली मारने वाले प्रेमी ने किया कोर्ट में आत्मसमर्पण

SHARE:

न्यूज 21भारत बक्सर बिहार

बक्सर में दुल्हन को गोली मारने वाले अभियुक्त ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण, पुलिस ने रिमांड पर लिया ।
दुल्हन को गोली मारने वाले अभियुक्त ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण, पुलिस ने रिमांड पर लिया ।

पुलिस चाहती थी कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जाए लेकिन ऐसा नहीं हो सका। बाद में शाम तकरीबन छह बजे न्यायालय में रिमांड का अनुरोध स्वीकार होते ही पुलिस ने अभियुक्त को एक काली फिल्म लगी स्कॉर्पियो में बैठाया और पिछले दरवाजे से लेकर निकल गई।

न्यायालय में पहुंचकर अभियुक्त ने स्वीकार किया जुर्म

– आरोपी युवक के माता-पिता को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया, पूछताछ जारी।
बक्सर चौसा में वरमाला के दौरान दुल्हन को गोली मारने के आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे न्यायालय से अनुरोध कर 24 घंटों के रिमांड पर लिया और फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है

घटना के बाबत मिली जानकारी के मुताबिक दिन में तकरीबन 12:30 बजे दीनबंधु कुमार न्यायालय पहुंचा। अपने कुछ साथियों के साथ वह सीधे वरीय अधिवक्ता शशिकांत उपाध्याय टेबल पर गया और उसने कहा कि चौसा में उसने ही गोली मारकर युवती को जख्मी कर दिया है अब वह न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करना चाहता है।

इस बात को सुनते ही अधिवक्ता ने अभियुक्त को एसीजेएम प्रथम भोला सिंह की अदालत में प्रस्तुत किया। न्यायाधीश ने इस मामले में थाने से प्राथमिकी की कॉपी मांगी, लेकिन पुलिस ने यह जवाब दिया कि मामले में अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। तब न्यायाधीश ने एसपी को स्वतः संज्ञान लेकर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया, लेकिन पुलिस के द्वारा न्यायालय से यह अनुरोध किया गया कि अभियुक्त को पूछताछ के लिए 24 घंटे का रिमांड दिया जाए। न्यायालय में यह अनुरोध स्वीकार कर लिया और अभियुक्त को पुलिस के हवाले कर दिया।

न्यायालय परिसर तथा आसपास सादे कपड़ों में तैनात थे पुलिसकर्मी, पिछले दरवाजे से लेकर निकले ।

इसके पूर्व पुलिस को जैसे ही यह ज्ञात हुआ कि अभियुक्त न्यायालय में आत्मसमर्पण करने पहुंचा है, सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी न्यायालय परिसर और आसपास तैनात हो गए। पुलिस चाहती थी कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जाए लेकिन ऐसा नहीं हो सका।बाद में शाम तकरीबन छह बजे न्यायालय में रिमांड का अनुरोध स्वीकार होते ही पुलिस ने अभियुक्त को एक काली फिल्म लगी स्कॉर्पियो में बैठाया और पिछले दरवाजे से लेकर निकल गई।

पीली गमछी से मुंह ढककर पहुंचा था युवक, पहले वीडियो बनाया, फिर मारी गोली

दीनबंधु नामक जिस युवक पर गोली मारने का आरोप लगा है उसका घर युवती के घर से सटा हुआ है।दोनों परिवार निम्न आय वर्ग श्रेणी में हैं तथा मजदूरी ही जीविकोपार्जन का एक साधन है। मंगलवार को आरोपी पीली गमछी से मुंह ढके हुए वरमाला स्टेज के कुछ दूरी पर खड़ा था। घायल आरती कुमारी की बहन निशा कुमारी का कहना है कि जैसे ही दूल्हा-दुल्हन की आरती उतारी जाने लगी दीनबंधु आगे बढ़कर स्टेज तक पहुंचा और दुल्हन आरती को गोली मार दी।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी शुभम आर्य, एसडीपीओ गौरव पांडेय, थानाध्यक्ष शंभू भगत तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा आरोपी युवक के माता-पिता को अपनी अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरु की।साथ ही आरोपी के घर की सुरक्षा भी बढ़ाई गई।

रोते-बिलखते परिजन
युवती का वाराणसी में चल रहा इलाज, मृत्यु की भी उड़ी अफवाह

घायल युवती का वाराणसी में इलाज चल रहा है उधर उसके गांव में उसकी मृत्यु की भी अफवाह उड़ गई। हालांकि पुलिस ने इस बात का खंडन किया है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष शंभू भगत ने देर रात बताया कि फिलहाल युवती का इलाज जारी है और वह खतरे से बाहर है।

युवक आपराधिक इतिहास बन रहा था दोनों के विवाह में बाधा, घटना के बाद बारात भी लौटी।

सूत्रों के मुताबिक युवक और युवती के प्रेम प्रसंग के बारे में दोनों घरों के लोगों को जानकारी थी, लेकिन युवक शराब के कारोबार से जुड़ा हुआ था और हाल ही में इसी आरोप में जेल में सजा भुगत कर जमानत पर छूटा था। युवक का आपराधिक इतिहास देखते हुए दोनों की शादी नहीं हो पा रही थी।ऐसे में युवती आरती ने स्वजनों की इच्छा के अनुसार दूसरी जगह शादी करना उचित समझा। मंगलवार को दोबारा जिस लड़के से आरती की शादी हो रही थी कथित तौर पर वह दिव्यांग है और बिना दान-दहेज के शादी कर रहा है।लेकिन इस घटना के बाद बारात वापस चली गई।

ब्यूरो रिपोर्ट बिहार

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now