नाबालिग दलित किशोरी को भगाने, धर्म परिवर्तन और दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

न्यूज 21भारत अमेठी

अमेठी संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बड़गांव गांव में एक नाबालिग दलित किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने, धमकाकर धर्म परिवर्तन कराने, जबरन निकाह और दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता की मां की तहरीर पर मंगलवार देर शाम संग्रामपुर थाने में मामला दर्ज किया गया। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि गांव निवासी जाबिर उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि आरोपी ने किशोरी को धमकाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया, जबरन निकाह किया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन और एससी/एसटी अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया गया और आरोपी जाबिर को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि सभी साक्ष्य एकत्र कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

करुणा शंकर वर्मा की रिपोर्ट

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now