हरदोई बस स्टैंड पर दर्दनाक हादसा दो बसों के बीच फंसी महिला यात्री, सिर कुचलने से मौके पर मौत

SHARE:

न्यूज 21भारत हरदोई

हरदोई बस स्टैंड पर एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, दो बसें बेहद करीब आगे-पीछे हो रही थीं। इसी दौरान एक महिला यात्री दोनों बसों के बीच फंस गई।

बसों की चपेट में आने से महिला का सिर बुरी तरह कुचल गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद बस स्टैंड पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।

महिला की पहचान और हादसे के कारणों की जांच जारी है।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदोई

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now