उद्यान विभाग के अन्तर्गत संचालित योजनाओं में आनलाइन रजिस्ट्रेशन पर पहले आओ पहले पाओ अनुदान योजना लागू

SHARE:

न्यूज 21भारत अमेठी
उद्यान विभाग के अन्तर्गत संचालित योजनाओं में आनलाइन रजिस्ट्रेशन dbt.uphoritculture.in पर “पहले आओ पहले पाओ” अनुदान का भुगतान एस०एन०ए० स्पर्श से डी0बी0टी0 / काइन्ड डी०बी०टी० के माध्यम से लाभान्वित किया जाता है।
• एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्राप्त भौतिक लक्ष्य- नवीन उद्यानों की स्थापना- 17 हे0 (केला – 10 हे0, स्ट्राबेरी – 2 हे०, पपीता – 02 हे०, आवंला – 02 हे०, ड्रैगन फ्रूट – 01 हे0), संकर शाकभाजी कार्यक्रम अन्तर्गत – 23 हे0 (संकर टमाटर, संकर पत्तागोभी, संकर फूलगोभी, संकर कद्दूवर्गीय, आदि) मसाला कार्यक्रम अन्तर्गत – 130 हे0 (प्याज – 63हे0, लहसुन- 63 हे0, हल्दी- 01 हे0, धनिया – 03 हे0), पुष्प कार्यक्रम अन्तर्गत – 04 हे0 (ग्लैडियोलस – 02 हे०, गेंदा – 02 हे0), औषधीय फसलें- 03 हे0, जीर्णोद्धार कार्यक्रम- 01 हे0, मल्चिंग – 04 हे0, सब्जियों में सपोर्ट सिस्टम – 08 हे0, फेन्सिंग- 2800 रनिंग मीटर, फ्रूट बंच कवर – 10 हे0, आई0पी0एम0 – 5.0 हे0, मौन पालन – 02 यूनिट, लो कास्ट मशरुम यूनिट – 02 एवं मशीनीकरण कार्यक्रम अन्तर्गत– ट्रैक्टर ( अप टू 20 बी०एच०पी० ) – 01, पावर टिलर ( अप टू 08 बी०एच०पी० ) – 01, पावर टिलर (एबब् 08 बी०एच०पी०) – 01, मैनुअल स्प्रेयर – 01 तथा इको फ्रेन्डली लाइट ट्रैप – 80 यूनिट का लक्ष्य प्राप्त हुआ है । कृषक पंजीकरण के सात दिवस के अन्दर आधार कार्ड की छायाप्रति, बैंक पासबुक के प्रथम पेज की छायाप्रति, खतौनी, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, मोबाइल नम्बर एवं फार्मर रजिस्ट्री की छायाप्रति जमा कर दें अन्यथा बाद में पंजीकृत कृषक जिसने शासनादेश के अनुरूप आवेदन जमा कर दिया होगा वह आपके पहले कार्यक्रम का पात्र हो जायेगा एवं उसका आवेदन लक्ष्य की उपलब्धता के अनुरूप स्वीकृत कर दिया जायेगा। नवीन उद्यानों की स्थापना कार्यक्रम के अन्तर्गत पौधा / रोपण सामग्री, राजकीय पौधशाला / पंजीकृत पौधशाला से क्रय करना होगा । काईन्ड डी0बी0टी0 के प्रकरण में कृषक को बीज / निवेश अनुदान मद मे उपलब्ध कराया जाता है।
ब्यूरो रिपोर्ट अमेठी

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now